लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर खुलेगा एटीएस का थाना

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:15 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), चार जनवरी भारत-नेपाल सरहद पर राष्ट्र विरोधी, आतंकवादी गतिविधियों तथा तमाम अवैध क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने बहराइच स्थित रूपईडीहा सीमा पर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का थाना खोलने का फैसला लिया है।

बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि सीमावर्ती रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एटीएस थाने के निर्माण के लिए जिला पुलिस और राजस्व विभाग एवं एटीएस ने मिलकर कुछ स्थान चिन्हित किए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक जी. के. गोस्वामी ने सीमा का दौरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 पर बाबागंज के निकट चिह्नित इनमें से एक स्थान पर थाना खोलने के लिए अपनी सहमति दी थी। शासन से मंजूरी के बाद चिन्हित स्थल के अधिग्रहण के लिए कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की नेपाल से सटी खुली 551 किलोमीटर लम्बी सीमा की सुरक्षा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल (एसएसबी) के हवाले है। सीमा पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की भी तैनाती है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई. नेपाल के रास्ते भारत में मादक पदार्थ व हथियार भेजने के साथ साथ आतंकियों व जासूसों की घुसपैठ कराती रही है।

इसके अलावा चीन से बढ़े तनाव के बीच सीमापार नेपाल में चीन के बढ़ते सामरिक दखल को लेकर भी भारत सरकार काफी गंभीर है। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से केंद्र और राज्य सरकार आपात स्थितियों में यहां आसान पहुंच बनाने की दृष्टि से इस क्षेत्र के विकास पर खास ध्यान दे रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे