गोरखपुर में मोबाइल के एक दुकान में एटीएस का छापा

By भाषा | Updated: December 29, 2020 23:31 IST2020-12-29T23:31:37+5:302020-12-29T23:31:37+5:30

ATS raid in a mobile shop in Gorakhpur | गोरखपुर में मोबाइल के एक दुकान में एटीएस का छापा

गोरखपुर में मोबाइल के एक दुकान में एटीएस का छापा

गोरखपुर (उप्र), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वर्ष 2018 में टेरर फंडिंग के एक मामले की जांच के तहत गोरखपुर के गोलघर इलाके में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान पर छापा मारा।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनम कुमार ने एटीएस द्वारा मारे गए छापे की पुष्टि करते हुए कहा कि दस्ते ने मोबाइल फोन की दुकान पर पहुंच कर वहां के कर्मचारियों को बाहर जाने को कहा और दुकान के अंदर उसके मालिक से पूछताछ की।

एटीएस ने वर्ष 2018 में भी इस दुकान पर छापा मारा था।

कुमार ने बताया कि एटीएस ने टेरर फंडिंग के मामले में यह छापा मारा है। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए इस बारे में और ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया कि विस्तृत विवरण एटीएस से ही मिलेगा।

एटीएस ने 25 मार्च 2018 को भी इस मोबाइल की दुकान तथा उससे जुड़े तीन स्थानों पर छापा मारा था और उस वक्त दुकान के मालिक रहे नईम अहमद के बेटों अरशद और नदीम को गिरफ्तार किया था। करीब चार महीने बाद दोनों को जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ATS raid in a mobile shop in Gorakhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे