लाइव न्यूज़ :

एटीएस को अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार तीन लोगों की हिरासत मिली

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:41 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कथित अवैध धर्मांतरण मामले में रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया जिसने उन्हें सात दिन की हिरासत में एजेंसी को सौंप दिया।

एटीएस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अवैध धर्मांतरण का देशव्यापी गिरोह संचालित करने और धर्म परिवर्तन के लिए विदेश से हवाला के जरिए वित्त पोषण करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार मुजफ्फरनगर निवासियों मोहम्मद इदरीस और मोहम्मद सलीम तथा महाराष्ट्र के नासिक निवासी कुणाल अशोक चौधरी उर्फ आतिफ को विशेष अदालत ने सोमवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि एटीएस ने 20 जून को कथित अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने के आरोप में मौलाना उमर गौतम समेत अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी सिलसिले में 21 सितंबर को मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया गया।

एटीएस का दावा है कि रविवार को गिरफ्तार आरोपी सलीम पिछले 17 साल से कलीम के साथ मिलकर धर्मांतरण के काम में सहयोग कर रहा था। इसी तरह कुणाल चौधरी उर्फ आतिफ और इदरीस भी कलीम सिद्दीकी के सहयोग से धर्मांतरण कार्यों में लिप्त थे।

इन लोगों से उनके अन्य सहयोगियों तथा कथित अवैध धर्मांतरण में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इस सिलसिले में एटीएस मुख्यालय ने विभिन्न टीमों का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग