लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में और तीन लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:23 IST

Open in App

लखनऊ, 26 सितंबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कथित अवैध धर्मांतरण मामले में और तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया।

एटीएस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अवैध धर्मांतरण का देशव्यापी गिरोह संचालित करने और धर्म परिवर्तन के लिए विदेश से हवाला के जरिए वित्त पोषण करने के आरोप में मुजफ्फरनगर निवासियों मोहम्मद इदरीस और मोहम्मद सलीम तथा महाराष्ट्र के नासिक जिला निवासी कुणाल अशोक चौधरी उर्फ आतिफ को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि एटीएस ने 20 जून को कथित अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने के आरोप में मौलाना उमर गौतम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में 21 सितंबर को मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया गया।

एटीएस का दावा है कि रविवार को पकड़ा गया अभियुक्त सलीम पिछले 17 साल से कलीम के साथ मिलकर अवैध धर्मांतरण के काम में सहयोग कर रहा था। इसी तरह कुणाल चौधरी उर्फ आतिफ और इदरीस भी कलीम सिद्दीकी के सहयोग से धर्मांतरण कार्यों में लिप्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच