लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने धर्मांतरण रैकेट गिरोह के एक और सदस्य को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:35 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने धर्मांतरण रैकेट में शामिल गिरोह के एक अन्य सदस्य को महाराष्ट्र के यवतमाल से गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने सोमवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि डॉ. फराज शाह को रविवार देर रात यवतमाल से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि जून में उत्तर प्रदेश एटीएस ने विदेशी फंडिंग और उनके निर्देशों के जरिए चलाए जा रहे धर्मांतरण रैकेट में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। गिरोह के सदस्य लोगों को कट्टरपंथी बना रहे थे और देश में धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत यहां एटीएस पुलिस थाना में मुफ्ती काजी, उमर गौतम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जुलाई में, अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट से सक्रिय रूप से जुड़े तीन अन्य लोगों को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार नवीनतम गिरफ्तारी डॉ. फ़राज़ की हुई है जो उमर गौतम और उसके गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रैकेट चला रहा था। फराज उमर गौतम के अलावा नागपुर से गिरफ्तार तीन अन्‍य लोगों से भी जुड़ा है और बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन करने की साजिश में शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त डाटा के अवलोकन से पाया गया है कि ये राष्‍ट्र विरोधी कार्यों में शामिल थे और उनका उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो