लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने रोहिंग्या समुदाय के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:35 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जून उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने शुक्रवार को भारत में अवैध रूप से प्रवास कर रहे म्यांमा के रोहिंग्या समुदाय के एक संगठित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार द्वारा जारी बयान के अनुसार यह गिरोह मानव तस्करी करने के साथ-साथ अवैध रूप से वोटर कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट भी तैयार करता था।

बयान के अनुसार गिरोह के सदस्यों को मेरठ, अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले के खुर्जा से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें कहा गया है कि गिरफ़्तार सदस्‍यों में म्‍यांमा मूल के हाफ‍िज शफीक उर्फ शबीउल्‍लाह, अजीजुर्रहमान उर्फ अजीज, मुफीजुर्रहमान उर्फ मुफजी तथा मोहम्‍मद इस्माइल शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से यूएनएचसीआर कार्ड, मोबाइल फोन, वर्मा का पहचान पत्र, कूटरचित (फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बना) आधार कार्ड, पासपोर्ट की छायाप्रति , लैपटॉप और विदेशी मुद्रा बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा जिससे भारत में इनके अन्‍य सहयोगियों के बारे में जानकारी मिल सके।

बयान में कहा गया कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर हवाला के जरिये धन का आदान प्रदान करता था और फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र बनवाकर कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम दिलवाते थे और इसके बदले में तनख्वाह के पैसों से कमीशन लेते थे।

इसमें कहा गया है कि अन्य देशों से व्‍यक्तियों को अवैध रूप से भारत में लाकर उनके कूटरचित दस्तावेजों को तैयार कराकर उन्हें भारतीय नागरिक बनाते थे।

एटीएस के अनुसार हाफिज शफीक का एक संगठित गिरोह है जो अनवरत रूप से आपराधिक कृत्यों में लिप्त है और लगातार रोहिंग्याओं को अवैध रूप से भारत में लाकर उनको भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है