लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने बरेली में अवैध ढंग से रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:14 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बरेली में अवैध ढंग से रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस मुख्यालय से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार बरेली के मारिया मीट फैक्ट्री में रह रहे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के खंजरपारा के निवासियों-- आले मियां और अब्दुल शकूर उर्फ गनी को एटीएस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एटीएस टीम ने आले मियां और अब्दुल शकूर के कब्जे से फर्जी ढंग से तैयार किये गये भारतीय पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

बयान के अनुसार एटीएस ने आले मियां और अब्‍दुल शकूर उर्फ गनी से पूछताछ की। एटीएस को पूछताछ में आले मियां ने बताया कि ''मैं और अब्दुल शकूर गनी बांग्लादेश का रहने वाला हूं और मेरे यहां के रहने वाले मोहम्मद नूर के सहयोग से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में आया हूं।''

शूकर ने बताया कि '' नूर ने मुझसे सीमा पार कराने के लिए चार हजार टका (बांग्लादेशी मुद्रा) लिया था और उसने अपना सिम कार्ड मुझे दिया था।'' दोनों ने बताया कि वे लोग मौजूदा समय में मारिया मीट फैक्ट्री बरेली में काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि एटीएस को मुखबिर के जरिये यह सूचना मिली थी कि एक अन्‍तर्राष्‍ट्रीय गिरोह बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्‍चों को अवैध रूप से भारत में लाकर उनके कूटरचित प्रपत्र तैयार करवाकर उन्हें भारत के विभिन्‍न राज्‍यों एवं राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में बसाते हैं। इस आधार पर पुलिस ने जांच के बाद पिछली 26 जुलाई को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मानव तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना मोहम्मद नूर उर्फ नुरुल इस्लाम और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नूर ने अपना मौजूदा पता हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में बताया। हालांकि वह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के खंजरपारा का मूल निवासी है। पूछताछ के दौरान नूर ने ही आले मियां और अब्दुल शकूर गनी के अवैध ढंग से बरेली में रहने की जानकारी दी। इसी आधार पर एटीएस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। एटीएस के बयान के अनुसार दोनों को अदालत के समक्ष प्रस्‍तुत कर उनकी पुलिस हिरासत मांगी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब