लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने अवैध ढंग से रह रहे दो बांग्‍लादेशियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:01 IST

Open in App

लखनऊ, 17 नवंबर उत्‍तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्‍ता (एटीएस) ने दो बांग्‍लादेशी नागरिकों को अवैध दस्‍तावेजों के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया।

एटीएस मुख्‍यालय से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्‍ध विदेशी नागरिक अन्य विदेशी लोगों के संपर्क में आकर भारत के विरूद्ध षडयंत्र रच रहे हैं। इसी आधार पर सहारनपुर में ठिकाना बनाकर रह रहे मोहम्‍मद इकबाल और मोहम्‍मद फारुख को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों बांग्‍लादेश, अमेरिका, सऊदी अरब, इटली, ब्रिटेन, आस्ट्रिया और म्‍यामां के लोगों के संपर्क में हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एटीएस थाना, लखनऊ में धोखाधड़ी, दस्‍तावेजों में हेराफेरी, साजिश, विदेशी अधिनियम, और पासपोर्ट अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

एटीएस के मुताबिक जांच के दौरान यह पाया गया इकबाल और फारुख सगे भाई हैं जो सहारनपुर में बिलाल मस्जिद के निकट कमेला कालोनी में रह रहे हैं, जबकि इनका मूल निवास बांग्‍लादेश के चटगांव जिले के सादाह, मोनूपारा गांव में है।

एटीएस को पूछताछ में ही ज्ञात हुआ कि दोनों सगे भाई फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर 2007 से ही भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। इससे पहले दोनों को 2013 में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गयाथा और वे दो साल तक जेल में बंद रहे थे। जेल से रिहा होने के बाद दोनों को बांग्‍लादेश वापसभेज दिया गया था। लेकिन 2015 में पुन: अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में आ गये।

विज्ञप्ति के मुताबिक दलालों के जरिये इन दोनों ने सहारनपुर के फर्जी पते से मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवा लिए। दोनों आरोपियों से महत्‍वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने एटीएस ने अदालत से उनकी हिरासत का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू