लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:25 IST

Open in App

लखनऊ, 27 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश और म्यांमा के नागरिकों को अवैध रूप से भारत में लाकर फर्जी नाम से उनके नागरिकता दस्तावेज तैयार करके विदेश भेजने वाले गिरोह से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस द्वारा बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, पिछले कुछ समय से ऐसी खबर मिल रही थी की एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह बांग्लादेश और म्यांमा के नागरिकों को अवैध रूप से भारत में लाकर उनके फर्जी प्रपत्र तैयार करवाता है और उन्हें भारत के नागरिक के रूप में बताकर उन्हें बड़ी रकम के एवज विदेश भेजने का काम करता है।

बयान के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य भारत लाए गए लोगों के मुस्लिम नाम को हिंदू नाम में बदल कर उनके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी किए गए भारतीय पासपोर्ट के जरिए उन्हें विदेश भेजने का भी काम करते हैं।

एटीएस को सूचना मिली थी कि इस गिरोह का एक व्यक्ति तीन बांग्लादेशी नागरिकों को राजधानी एक्सप्रेस से नयी दिल्ली ले जा रहा है। इस पर एटीएस की वाराणसी फील्ड यूनिट ने मंगलवार को चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर इन लोगों से पूछताछ की और संदेह होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में मिथुन मंडल, शाओन अहमद, मोमिनुर इस्लाम और मेहंदी हसन शामिल हैं। इनमें से मिथुन पश्चिम बंगाल का निवासी है जबकि बाकी तीन बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट