लाइव न्यूज़ :

एटीएस ने अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:32 IST

Open in App

लखनऊ, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी के अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि सरफराज अली जाफरी से पहले से पूछताछ चल रही थी और उसे एटीएस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत से उसे रिमांड पर दिये जाने का अनुरोध किया।

दिल्ली के जामिया नगर निवासी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को 20 जून को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के साढ़े तीन महीने बाद सरफराज को गिरफ्तार किया गया है। काजी और गौतम ग्लोबल पीस सेंटर केंद्र चला रहे थे, जो कथित रूप से आईएसआई के वित्तपोषण से काम कर रहा था।

एटीएस के अधिकारियों के अनुसार ये लोग मूक-बधिर छात्रों सहित अन्य लोगों का अवैध धर्मान्तरण का काम करते थे। एटीएस अब तक मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 15 लोगों को धर्मांतरण गिरोह के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है।

एटीएस ने कहा कि दिल्ली के जामिया नगर में रहने वाला जाफरी, कलीम के ग्लोबल पीस सेंटर के कार्यों की देखरेख करता था। एटीएस ने कहा कि वह नई दिल्ली में ‘ह्यूमैनिटी फॉर ऑल’ संगठन भी चलाता था और सामाजिक कार्यों के नाम पर अवैध धर्मांतरण को अंजाम दिया गया। इस काम के लिये कलीम, जाफरी को धन उपलब्ध कराता था।

एटीएस ने बताया कि अवैध धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी चंदा हासिल करने में उसकी संलिप्तता पाई गई है, और इस संबंध में उसके मोबाइल से सबूत बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2020 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos