लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार का दिल्ली में असर होगा : ममता

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:37 IST

Open in App

कोलकाता, 12 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध से पार पाएगी और विधानसभा चुनाव जीतेगी। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि पूर्वोत्तर राज्य में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार का दिल्ली में असर दिखेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुए कार्यकर्ताओं समेत टीएमसी के कम से कम 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को ‘‘कोविड नियमों के उल्लंघन” के लिए त्रिपुरा के खोवाई जिले में आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

पश्चिम बंगाल से टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं ने हाल में पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस साल की शुरुआत में हुए चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े करीब दो लाख लोग और यहां तक कि विदेश से भी लोग राज्य में आए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टीएमसी नेता त्रिपुरा क्यों नहीं जा सकते जहां भाजपा का शासन है।

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “हम निश्चित तौर पर त्रिपुरा जाएंगे और वहां चुनाव जीतेंगे।”

उन्होंने विस्तार में जाए बिना कहा, “अगर त्रिपुरा में अत्याचार होता है तो इसका असर दिल्ली में देखने को मिलेगा।”

बनर्जी, घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं जिन्हें त्रिपुरा से इलाज के लिए कोलकाता के सरकारी अस्पताल लाया गया था उनका हाल लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहीं थी।

भाजपा पर पूर्वोत्तर राज्य में अराजक सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने दावा किया कि बिप्लब देब सरकार उसके खिलाफ किसी आवाज को नहीं उठने नहीं देती है।

भाजपा के खिलाफ जैसे को तैसा वाली परोक्ष रूप से धमकी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर वे सोचते हैं कि टीएमसी नेताओं के वहां पहुंचने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे, तो उन्हें (भाजपा सरकार) याद रखना चाहिए कि यहां कानून हमारे हाथों में है। हम ऐसा करना नहीं चाहते और उम्मीद करते हैं कि पहले वे इस बात का ख्याल रखें।”

त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, मंत्री बृत्य बसु और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आठ अगस्त को खोवाई पुलिस थाने में सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से कथित रूप से रोकने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी