लाइव न्यूज़ :

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी 'अतरंगी रे'

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:31 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर निर्देशक आनंद एल राय ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

'अतरंगी रे' संगीत से भरपूर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी पटकथा आनंद एल राय के लंबे समय से सहयोगी रहे एवं मित्र हिमांशु शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अभिनेता धनुष और अभिनेत्री सारा अली खान अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म में एक बेहद खास किरदार में नजर आएंगे।

फिल्मकार आनंद एल राय ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर एक पोस्ट में फिल्म के रिलीज होने की घोषणा की और कहा कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। निर्देशक ने फिल्म के अहम किरदारों की पहली झलक का एक वीडियो भी साझा किया।

आनंद एल राय ने आखिरी बार 2018 में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म “ज़ीरो“ का निर्देशन किया था।

फिल्म के निर्माताओं ने हालांकि 'अतरंगी रे' की रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है। 'अतरंगी रे' का संगीत दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है जबकि इसके गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व वाली कंपनी टी-सीरीज़ और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन