लाइव न्यूज़ :

अचानक होने लगी एटीएम से नोटों की बारिश, सौ के बदले निकलने लगे 2 हजार रुपये

By भाषा | Updated: August 4, 2018 20:59 IST

बताया जाता है कि एटीएम में आई खराबी के कारण जो ग्राहक पांच सौ रुपये निकलने आये थे, उनको दस हजार रुपये एटीएम से मिले। जिसके बाद देखते ही देखते कुछ ही देर में एटीएम पूरी तरह खाली हो गया।

Open in App

पटना,4 अगस्त:बिहार के जहानाबाद स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से शुक्रवार रात नोटों की बरसात होने लगी। सौ रुपये के बदले 2 हजार रुपये के नोट निकलने लगे। इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद लोगों ने एटीएम से जमकर निकासी की। 

बताया जाता है कि एटीएम में आई खराबी के कारण जो ग्राहक पांच सौ रुपये निकलने आये थे, उनको दस हजार रुपये एटीएम से मिले। जिसके बाद देखते ही देखते कुछ ही देर में एटीएम पूरी तरह खाली हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और एटीएम को सील कराया। पैसा निकालने आये एक ग्राहक ने बताया कि उसने अपने एटीएम से तीन सौ रुपये की निकासी की थी। लेकिन एटीएम मशीन से छह हजार रुपये निकले।

जिसके बाद ये जानकारी मिलते ही और भी लोग वहां पहुंच गए और जमकर निकासी की गई। इस मामले पर एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि दो दिन पहले इस एटीएम में कुछ तकनीकी दिक्कत हुई थी और इंजीनियरों ने इसे ठीक किया था। उसी वक्त उनकी गलती से दो हजार का चेस्ट बॉक्स एक सौ रुपये की जगह सेट कर दिया गया था। कर्मचारियों ने गलती से सौ रुपये की चेस्ट में दो हजार रुपये डाल दिये। 

देर रात जब बैंक अधिकारियों को खबर मिली तो उनके होश उड गए और आनन फानन में बैंक पहुंच कर एटीएम का दरवाजा बंद कर दिया। जब तक अधिकारी एटीएम से नोट की बरसात को रोक पाते तब तक लोग बैंक से आठ लाख 72 हजार रुपये निकाल चुके थे।

टॅग्स :एटीएमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां