लाइव न्यूज़ :

आतिशी ने भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 01:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि हाल के एक प्रदर्शन के दौरान उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर "भाजपा के गुंडों" ने हमला कर दिया और पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को पत्र लिख कर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है ।

आप विधायक ने श्रीवास्तव को लिखे पत्र में कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

भाजपा सांसद की ओर से मामले में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

आतिशी ने दावा किया कि तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से आप कार्यकर्ता जीतू सैनी पर 27 दिसंबर को एक प्रदर्शन के दौरान " भाजपा के गुंडों" ने हमला कर दिया।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री के "दबाव" की वजह से पुलिस ने अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

आतिशी ने कहा कि उन्होंने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त से भी मुलाकात की है और सैनी तथा ठेकेदार सुधीर बिधुड़ी पर हमले के आरोप में रमेश बिधुड़ी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों