लाइव न्यूज़ :

Atiq Ahmed: पूर्व सांसद अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या विपक्ष ने कराई, योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह बोले-गंभीर राज खुलने का डर था, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 18:02 IST

Atiq Ahmed: मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों के अतीक अहमद की हत्या के सवाल पर कहा कि ''सच तो यह है कि अतीक की हत्या कराने का काम विपक्ष का ही है, कुछ गंभीर राज खुलने वाले थे इसलिए विपक्ष ने उनकी हत्या कराई।''

Open in App
ठळक मुद्दे15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। 

संभलः उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई व पूर्व विधायक अशरफ की हत्या विपक्ष ने कराई है क्योंकि उसे गंभीर राज खुलने का डर था।

संभल के चंदौसी में नगर पालिका परिषद के चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने शुक्रवार को पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों के अतीक अहमद की हत्या के सवाल पर कहा कि ''सच तो यह है कि अतीक की हत्या कराने का काम विपक्ष का ही है, कुछ गंभीर राज खुलने वाले थे इसलिए विपक्ष ने उनकी हत्या कराई।''

गौरतलब है कि गैंगस्टर से नेता बने माफिया व समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।

गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। तीनों हमलावर भी मीडियाकर्मी बनकर आये थे और घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअतीक अहमदप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है