लाइव न्यूज़ :

एथलीट हिमा दास को असम पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 फरवरी असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट हिमा दास को शुक्रवार को औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र दिया।

दास को राज्य की ‘एकीकृत खेल नीति’ के तहत नियुक्त किया गया है।

यहां सरुसजै खेल परिसर में उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। असम पुलिस में नए भर्ती हुए 597 उप निरीक्षकों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए।

उन्होंने इस अवसर पर नव नियुक्त उप निरीक्षकों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी।

युवाओं को खेल को करियर के तौर पर अपनाने के वास्ते प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने एकीकृत खेल नीति लागू की थी।

सोनोवाल ने कहा, “राज्य सरकार ने स्प्रिंटर हिमा दास को असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर इसलिए नियुक्त किया है क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी उपलब्धियों से प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह