लाइव न्यूज़ :

अठावले ने कुमारस्वामी को किया आमंत्रित, कहा- बीजेपी से मिलाएं हाथ

By भाषा | Updated: April 16, 2019 06:25 IST

 केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) की गठबंधन सरकार ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी

Open in App

 केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) की गठबंधन सरकार ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से राज्य के कल्याण के लिए भाजपा से हाथ मिलाने को कहा।

कांग्रेस को “जातिवादी’’ करार देते हुए दलित नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखना चाहिए। अठावले ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कुमारस्वामी दुखी हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह कांग्रेस के पीछे क्यों हैं जब भाजपा-जद (एस) की गठबंधन सरकार बन सकती है?”

पहले भी इस तरह के प्रस्ताव होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस चालाक निकली, उन्होंने कुमारस्वामी को समर्थन दिया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन कुमारस्वामी रो रहे हैं, वह कांग्रेस के लोगों के साथ खुश नहीं हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह सरकार लंबी नहीं चलेगी।”

अठावले ने कहा, “कुमारस्वामी को वापस भाजपा में आना चाहिए और कर्नाटक का विकास होना है तो कुमारस्वामी को कांग्रेस छोड़ वापस आना होगा। भाजपा के साथ रहने से फायदा होगा क्योंकि मोदी जी की सरकार 350 से ज्यादा सीटें लाकर राजग के साथ सत्ता में आ रही है।” कुमारस्वामी ने 2006 में गठबंधन सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाया था। उन्होंने धर्म सिंह नीत कांग्रेस -जद(एस) सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। यह सरकार करीब 20 महीने तक चली थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह