लाइव न्यूज़ :

आठवले ने ' नो कोरोना' का नया नारा दिया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:17 IST

Open in App

पुणे, 27 दिसंबर 'गो कोरोना गो' (कोरोना जाओ) के नारे लगाने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को 'नो कोरोना' का नया नारा दिया।

आठवले ने कहा, '' मैंने 'गो कोरोना गो' का नारा दिया और वायरस अब जा रहा है। लेकिन यह मेरे भी बहुत करीब आ गया था, जिस वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा (कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद) । मैं समझता था कि कोरोना वायरस मुझ तक नहीं पहुंचेगा लेकिन यह कहीं भी पहुंच सकता है।''

उन्होंने पुणे में कहा, '' कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) को लेकर मैं कहूंगा, ' नो कोरोना, नो कोरोना' क्योंकि हम न तो पुराना कोरोना वायरस चाहते हैं और न ही इसके नये प्रकार को।''

आठवले को कोविड-19 से संक्रमित होने के 10 दिन बाद पिछले महीने मुंबई के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

फरवरी में आठवले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चीनी राजनयिक और बौद्ध भिक्षुक के साथ एक प्रार्थना सभा में '' गो कोरोना, गो कोरोना' के नारे लगा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं