लाइव न्यूज़ :

आठवले ने संसद में हंगामा करने वाले सदस्यों को दो साल के लिए निलंबित करने के लिये कानून लाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से एक ऐसा कानून तैयार करने का आग्रह किया, जिसमें सदन में हंगामा करने वाले किसी भी सदस्य को दो साल के लिये निलंबित करने का प्रावधान हो ।

उन्होंने कहा कि कार्यवाही को बाधित करने और देश का समय व पैसा बर्बाद करने वाले सांसदों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने शाम को यहां जारी एक बयान में कहा, ''केंद्र सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष पिछले तीन दिनों से सदन में हंगामा कर रहा है।''

मंत्री ने कहा कि ये सदस्य अपनी सीट छोड़कर आसन के पास पहुंच गए और हंगामा किया तथा देश का कीमती समय और पैसा बर्बाद कर दिया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को हंगामा करने वाले सांसद को दो साल के लिये निलंबित करने के प्रावधान के साथ एक नया कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कानून सत्ताधारी पार्टी के सांसदों पर भी लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''सदन की कार्यवाही को इतने लंबे समय तक बाधित करना गलत है।''

गौरतलब है कि पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानून और मूल्य वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के कारण मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों को बार-बार स्थगित करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह