लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी पर मौजूद एटीसी और पांच प्रतिशत पायलट, चालक दल के सदस्य का रैंडम ब्रेथ एनालाइजर जांच

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि महामारी के मद्देनजर अगले तीन महीनों तक ड्यूटी पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) और पांच प्रतिशत पायलटों और चालक दल के सदस्यों का रैंडम ब्रेथ एनेलाइजर जांच किया जाएगा।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने एटीसी, पायलट और चालक दल के सदस्यों को हलफनामा देने का निर्देश दिया है कि उड़ान भरने से 12 घंटे पहले तक उन्होंने शराब या किसी अन्य नशे का सेवन नहीं किया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर पायलट, चालक दल के सदस्य और एटीसी के सदस्य हलफनामा देने के बाद नशा किए हुए मिले तो उन्हें रोस्टर (ड्यूटी) से हटा दिया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन जांचों की प्रक्रिया के संबंध में अदालत ने कहा कि यह बड़े और खुले जगह में की जाएगी और जांच करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ को रोज रैपिड एंटीजन जांच कराना होगा।

अदालत ने निर्देश दिया कि एक घंटे में छह से ज्यादा लोगों की जांच नहीं की जाएगी और प्रत्येक जांच से पहले बीए मशीन को यूवी रेडिएशन से सेनेटाइज किया जाएगा।

अदालत ने डीजीसीए, विमानन नियामक से कहा कि जांच प्रक्रिया प्रोटोकॉल के संबंध में वह दिशा-निर्देश जारी करे और सभी को इस संबंध में सूचित करे ताकि सभी विमानन कंपनियां और हवाईअड्डे इसका पालन कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू