लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी पर मौजूद एटीसी और पांच प्रतिशत पायलट, चालक दल के सदस्य का रैंडम ब्रेथ एनालाइजर जांच

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि महामारी के मद्देनजर अगले तीन महीनों तक ड्यूटी पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) और पांच प्रतिशत पायलटों और चालक दल के सदस्यों की रैंडम ब्रेथ एनालाइजर जांच की जाएगी।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने एटीसी, पायलट और चालक दल के सदस्यों को हलफनामा देने का निर्देश दिया है कि उड़ान भरने से 12 घंटे पहले तक उन्होंने शराब या किसी अन्य नशे का सेवन नहीं किया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर पायलट, चालक दल के सदस्य और एटीसी के सदस्य हलफनामा देने के बाद नशा किए हुए मिले तो उन्हें रोस्टर (ड्यूटी) से हटा दिया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन जांचों की प्रक्रिया के संबंध में अदालत ने कहा कि यह बड़े और खुले जगह में की जाएगी और जांच करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ को रोज रैपिड एंटीजन जांच से गुजरना होगा।

अदालत ने निर्देश दिया कि एक घंटे में छह से ज्यादा लोगों की जांच नहीं की जाएगी और प्रत्येक जांच से पहले बीए मशीन को यूवी रेडिएशन से सेनेटाइज किया जाएगा।

अदालत ने विमानन नियामक डीजीसीए से कहा कि जांच प्रक्रिया प्रोटोकॉल के संबंध में वह आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे और सभी को इस संबंध में सूचित करे ताकि सभी विमानन कंपनियां और हवाईअड्डे इसका पालन कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर