लाइव न्यूज़ :

अटल पेंशन योजनाः अंशधारकों की संख्या 3.02 करोड़, एसबीआई सबसे आगे, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2021 22:15 IST

Atal Pension Yojana: 22.07 लाख अंशधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जोड़े। केनरा बैंक ने 5.89 लाख और इंडियन बैंक ने 5.17 लाख नए अंशधारक जोड़े।

Open in App
ठळक मुद्देबीते वित्त वर्ष में इस योजना से 79.14 लाख नए अंशधारक जुड़े।बड़ौदा यूपी बैंक आदि ने एक से पांच लाख नए एपीवाई खाते जोड़े। पीएफआरडीए ने कहा कि 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े।

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या बीते वित्त वर्ष के अंत तक तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। पीएफआरडीए ने कहा कि 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े। इस तरह एपीवाई के कुल अंशधारकों की संख्या 3.02 करोड़ हो गई है। एपीवाई के 3.02 करोड़ अंशधारकों में से करीब 70 प्रतिशत खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने खोले हैं।

वहीं 19 प्रतिशत खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने खोले हैं। पीएफआरडीए ने कहा कि विशेषरूप से 2020-21 की दूसरी छमाही में इस योजना से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एपीवाई अंशधारकों की संख्या छह महीने से भी कम में ढाई से तीन करोड़ हो गई है। बीते वित्त वर्ष में इस योजना से 79.14 लाख नए अंशधारक जुड़े।

इनमें से 28 प्रतिशत यानी 22.07 लाख अंशधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जोड़े। केनरा बैंक ने 5.89 लाख और इंडियन बैंक ने 5.17 लाख नए अंशधारक जोड़े। इनके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, एयरटेल भुगतान बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आर्यवर्त बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक आदि ने एक से पांच लाख नए एपीवाई खाते जोड़े। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे