लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल रोगियों के लिये खोला गया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:58 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई राजधानी के अवध शिल्पग्राम में 450 बिस्तरों से अधिक के अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को रोगियों के लिये खोल दिया ।

सरकारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देश पर डीआरडीओ ने 450 बिस्तरों से अधिक के कोविड अस्पताल को अवध शिल्पग्राम में रिकॉर्ड समय में स्थापित किया है।

इसमें कहा गया है कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा और मरीजों को मुफ्त में भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। बयान के अनुसार राज्य सरकार की मदद से डीआरडीओ ने ऑक्सीजन और चिकित्सा आपूर्ति की व्यवस्था की है, जो नि: शुल्क दी जाएगी। अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया ।

बयान के अनुसार डीआरडीओ और राज्य सरकार ने अस्पताल की सुविधाओं के त्वरित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सभी प्रमुख पहलुओं को संभाल रहे हैं ।

बयान के मुताबिक अस्पताल सशस्त्र बलों की एक टीम द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें नर्सों और अर्द्धसैनिक कर्मचारियों के साथ कई विशिष्टताओं के डॉक्टर शामिल हैं। मेडिकल स्टाफ को देश भर से लाया गया है।अस्पताल में प्रवेश को उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरणों द्वारा स्थापित लखनऊ में इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा और अस्पताल में सीधे तौर पर मरीजों की भर्ती नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?