लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर हवाई अड्डे के उद्घाटन के समय बुद्ध प्रसाद से किया जाएगा मेहमानों का स्वागत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:25 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति समेत तमाम मेहमानों का स्वागत पूर्वांचल के मशहूर 'काला नमक' चावल से बने 'बुद्ध प्रसाद' से किया जाएगा।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कुशीनगर हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में 25 प्रतिनिधियों तथा 100 बौद्ध भिक्षुओं समेत तमाम विशिष्ट अतिथियों को पार्टिसिपेटरी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन (पीडीआरएफ) की तरफ से काला नमक चावल से बना बुद्ध प्रसाद वितरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक संबंधों को नई उड़ान मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र में नया उछाल आएगा। प्रधानमंत्री इस मौके पर एक राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

पीडीआरएफ के अध्यक्ष राम चेत चौधरी ने कहा ‘‘सिद्धार्थनगर जिला भगवान बुद्ध की जन्मस्थली से जुड़ा है और इस जिले का काला नमक चावल अपने जायके, खुशबू और पोषक तत्वों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। राज्य सरकार ने काला नमक चावल को सिद्धार्थनगर में 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना से जोड़ा है जिससे इसे वैश्विक पहचान मिली है।’’

उन्होंने कहा कि जब कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान काला नमक चावल रूपी तोहफा बौद्ध धर्म के अनुयायियों तथा विशिष्ट मेहमानों को दिया जाएगा तो इसकी ब्रांडिंग और मजबूत होगी।

चौधरी ने कहा कि बुद्ध प्रसाद का वितरण पूर्णिमा के अवसर पर होगा जो सनातन तथा बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आध्यात्मिक तथा धार्मिक नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने काला नमक चावल से बनी खीर का सेवन करके अपना व्रत तोड़ा था और इस खीर को अपने शिष्यों में भी बांटा था।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने किसानों को काला नमक चावल पैदा करने की सलाह दी थी। चीनी यात्री फाह्यान ने भी अपने दस्तावेजों में काला नमक चावल और इसकी खेती के लिए मशहूर सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर क्षेत्र का जिक्र किया है। पूर्व में इस चावल के उत्पादन में कमी आई थी लेकिन अब इस फसल का रकबा 50 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत काला नमक चावल को सिद्धार्थनगर का मुख्य उत्पाद घोषित किया है और इसके लिए ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ बनाने के मद में 12 करोड़ रुपए भी जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग