लाइव न्यूज़ :

फिलहाल कोई कैदी या जेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं: दिल्ली जेल विभाग

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली की तीनों जेलों में बंद कोई भी कैदी और जेल कर्मी फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। हालांकि जेलों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जा रहा है तथा कैदियों की टीकाकरण की प्रक्रिया भी चल रही है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, “ जेलों में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला नहीं है, लेकिन जेल प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। कैदियों के बीच दैहिक दूरी सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। नए कैदियों को शुरू में पृथक रखा जाता है और बाद में बैरक में स्थानांतरित कर दिया जाता है।”

जेल विभाग ने 18 मार्च को 45 साल से अधिक आयु वर्ग के कैदियों के लिए तथा 18 मई को 18-44 आयु वर्ग के कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।

आंकड़ों के मुताबिक, तिहाड़ जेल में बंद 45 वर्ष से अधिक आयु के 1212 और 45 साल से कम उम्र के 3157 कैदियों का शनिवार तक कोविड रोधी टीकाकरण कर दिया गया था। वहीं रोहिणी जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 132 और 45 साल से कम आयु के 600 कैदियों को टीका लगाया जा चुका है। आंकड़ें बताते हैं कि मंडोली जेल में, 45 साल से ज्यादा आयु के 483 और 45 वर्ष से कम उम्र के 1794 कैदियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

मार्च से दिल्ली की जेलों में कोरोना वायरस के करीब 400 मामले सामने आए हैं और आठ कैदियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। मार्च से 200 से ज्यादा जेल कर्मी कोविड से संक्रमित हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया था कि तिहाड़ सहित दिल्ली की तीन जेलों से 2,800 से अधिक कैदियों को अंतरिम जमानत या आपात पैरोल पर रिहा किया गया है ताकि महामारी की दूसरी लहर के दौरान जेलों में भीड़-भाड़ कम की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित