लाइव न्यूज़ :

वाराणसी और उसके आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के कम से कम सात स्वरूप मिले : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर और उसके आसपास के इलाके में कोरोना वायरस के बी.1.617 और बी.1.351(बीटा) सहित कम से कम सात स्वरूप से लोग संक्रमित पाए गए।

यह खुलासा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और सेल्युलर ऐंड मोक्युलर बायोलॉजी केंद्र (सीसीएमबी) के अध्ययन में हुआ है।

सीसीएमबी, वैज्ञानिक और औद्याोगिक अनुसंधान परिषद (सीएआईआर) का संस्थान है। अध्ययन के इस नतीजों पर पहुंचने के लिए 130 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया।

बहुविषयी अनुसंधान इकाई के प्रमुख प्रोफसर रोयना सिंह ने बताया, ‘‘ सीसीएमबी की टीम ने इन नमूनों का अनुक्रमण किया और पाया कि इलाके में वायरस के कम से कम सात स्वरूप प्रमुख रूप से मौजूद हैं।’’

विश्वविद्यालय के बहुविषयी अनुसंधान इकाई ने इन नमूनों को वाराणसी शहर से एकत्र किया था और अधिकतर नमूने अप्रैल महीने में लिए गए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘चिंतित करने वाले स्वरूपों में हमने सबसे प्रमुख से बी.1.617 स्वरूप को पाया। वायरस का यह प्रकार भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार रहा।’’

कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप का सबसे पहले पता भारत में चला था और इसका उप प्रकार बी.1.617.2 भी है।

सीसीएमबी के सलाहकार राकेश मिश्रा ने बताया, ‘‘भारत के अधिकतर हिस्सों में आम रूप से पाए गए बी.1.617.2 स्वरूप (अथवा डेल्टा स्वरूप) की प्रमुखता हमारे नमूनों में भी रही। कुल लिए गए नमूनों में से 36 प्रतिशत में वायरस का यह स्वरूप मिला। अन्य वायरस के स्वरूप में बी.1.351 रहा जिसका सबसे पहले पता दक्षिण अफ्रीका में लगा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन से पुष्टि होती है कि वायरस का डेल्टा स्वरूप देश में सबसे अधिक फैला है लेकिन इसके साथ ही हमें अन्य स्वरूपों पर भी नजर रखनी है ताकि अभूतपूर्व तरीके से मामले बढ़ने की घटना को रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल