लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 6.10 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है : रघु शर्मा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:34 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान में अबतक 6.10 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के छह करोड़ 10 लाख 93 हजार 738 लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। इनमें से चार करोड़ 21 लाख 52 हजार 775 लोगों को टीके की पहली व एक करोड़ 89 लाख 40 हजार 963 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी है। शर्मा ने कहा कि लक्षित समूह के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान को और अधिक गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान कोरोना प्रबंधन के बाद टीकाकरण में भी देशभर में अव्वल है। हमारा प्रयास रहेगा कि टीकाकरण समयबद्ध और गति से हो ताकि हम लक्षित समूह को आसानी से कवर कर सकें।

उन्होंने कहा कि 17 वर्ष के कम उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। राज्य में 17 वर्ष तक के बच्चों का लक्षित समूह करीब एक करोड़ 10 लाख का है। इनके टीकाकरण की भी पूरी तैयारी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौसमी बीमारियों और कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चयनित 332 सामुदायिक केंद्रों को विकसित किया जा रहा है। यहां 1600 से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है जिनमें से 212 सामुदायिक केंद्रों पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र प्लांट लगेंगे।

शर्मा ने बताया कि राज्य में 545 ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत हैं जिनमें से 20 लग चुके हैं और शेष भी जल्द ही स्थापित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा