केरल में बस के खाई में गिरने से सबरीमाला के 62 तीर्थयात्री घायल, 9 बच्चों समेत 64 लोग थे सवार, कइयों की हालत गंभीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 15:22 IST2023-03-28T15:14:26+5:302023-03-28T15:22:41+5:30
एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।

केरल में बस के खाई में गिरने से सबरीमाला के 62 तीर्थयात्री घायल, 9 बच्चों समेत 64 लोग थे सवार, कइयों की हालत गंभीर
पथनमथिट्टाः तमिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं। पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।
Kerala | Several feared injured after a bus carrying around 60 Sabrimala pilgrims from Tamil Nadu falls into a deep pit in the Pathanamthitta district pic.twitter.com/4cUEP4ZvUN
— ANI (@ANI) March 28, 2023