लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अनाज मंडी में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत, कई घायल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 10:37 IST

Fire in Delhi's Anaj Mandi: दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाड मंडी की एक इमारत में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लगने से 43 की मौतराहत और बचाव कर्मियों ने कम से कम 50 लोगों को बचाया

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके की एक इमारत में स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लगने से कम से 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिस पर अब काबू पा लिया गया है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मजदूरों में से ज्यादातर बिहार के थे। राहत और बचाव कर्मियों ने कम से कम 50 लोगों को बचाया है। 

एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले बताया है कि इस भीषण आग लगने की घटना में 43 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आग रिहाइशी इलाके में अवैध तरीके से चलाई जा रही एक फैक्ट्री में लगी, जिसमें काम करने वाले मजदूर वहीं सोते थे और आग लगने से उन्हीं मजदूरों की मौत हो गई।

सुबह 5.30 बजे मिली आग लगने की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने रानी झांसी रोड घटना पर कहा, 'आग बड़े पैमाने पर लगी थी और हमने 50 दमकलों को घटनास्थल पर भेजा था। सुबह 9.30 बजे तक हमने 56 लोगों को अस्पताल भेजा था। ये सभी धुएं की वजह से बेहोश थे। हम लोग अंदर गए और हमने प्रभावितों को बाहर निकाला। वे बड़ी संख्या में थे और फर्श पर सो रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी ये कह पाना मुश्किल है कि अंदर कुल कितने लोग थे।' 

उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।  डिप्टी फायर चीफ ऑफिसर सुनील चौधरी ने कहा, 'आग 600 स्क्वैयर फीट के एक प्लॉट में लगी। अंदर बहुत अंधेरा था। ये एक फैक्ट्री है, जहां स्कूल बैग बोतलें और अन्य सामन रखे थे। 'उन्होंने कहा, 'मकान मालिक ने बताया कि घटना के वक्त 20-25 मजदूर अंदर सो रहे थे।'

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, नॉर्थ, मोनिका भारद्वाज ने कहा कि बचाए गए कम से कम 30 लोगों अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह