लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड-19 देखभाल केन्द्र से कम से कम 25 रोगी भागे

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:13 IST

Open in App

अगरतला, 12 मई त्रिपुरा के अंबासा में एक अस्थायी कोविड देखभाल केन्द्र से कम से कम 25 रोगी भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया। हालांकि उनमें से केवल सात लोगों को ही रेलवे पुलिस पकड़ पाई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबासा थाने के प्रभारी अधिकारी हिमाद्री सरकार ने कहा कि सोमवार रात पंचायत राज प्रशिक्षण संस्थान के कोविड देखभाल केन्द्र से भागे सभी रोगी प्रवासी कामगार हैं, जो दूसरे राज्यों से आए थे।

उन्होंने कहा, ''हमने सभी थानों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही रेलवे अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है क्योंकि वे अन्य राज्यों से यहां आए थे। हमने उन्हें पकड़ने के लिये तलाशी अभियान चलाया है। ''

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें संदेह है कि 18 रोगी ट्रेन में सवार होकर राज्य से रवाना हो गए होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि 22 अप्रैल को अगरतला के अरुंधतिनगर इलाके में कोविड केन्द्र से 31 रोगी भाग गए थे। वे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में भर्ती के लिये साक्षात्कार देने अन्य राज्यों से यहां आए थे।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी तलाश जारी है।

त्रिपुरा सरकार ने 24 अप्रैल से राज्य में आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया था। ऐसा नहीं करने वालों की रैपिड एंटीजेन जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग