लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव मतगणना की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर में कम से कम 20 नेता हिरासत में

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कम से कम 20 राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिया। इसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के भी तीन वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।

पीडीपी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को ‘गुंडा राज’ बताते हुए भाजपा पर ‘परिणामों के साथ छेड़छाड़ करने का’ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने 20 नेताओं को एहतियात के तौर पर दिन में हिरासत में लिया है, जिनमें पीडीपी के सरताज मदनी, मंसूर हुसैन और नईम अख्तर शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में भी मुख्यधारा के नेताओं के खिलाफ ऐसे ही कदम उठाए जा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की 280 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूरी तरह से कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और पीडीपी के सरताज मदनी, मंसूर हुसैन को डीडीसी चुनाव परिणाम की पूर्व संध्या पर मनमाने तरीके से आज हिरासत में लिया गया। यहां के हर वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं है क्योंकि ‘यह तो ऊपर से आया ऑर्डर है।’ जम्मू-कश्मीर में कानून का तो शासन रह नहीं गया। यह पूरी तरह से गुंडा राज है।’’

वहीं एक अन्य ट्वीट में मुफ्ती ने शाम को कहा कि अख्तर का ‘‘अपहरण जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने किया और उन्हें एमएलए अतिथिगृह ले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं