लाइव न्यूज़ :

प्रकाश आम्बेडकर ने कहा, राकांपा के कम से कम 10 विधायक वंचित बहुजन आघाडी मोर्चे से संपर्क में हैं

By भाषा | Updated: June 4, 2019 15:50 IST

आम्बेडकर ने कहा, ‘‘ वीबीए ने महाराष्ट्र में सोशल इंजीनियरिंग का प्रयोग किया था, लेकिन लगता है कि यह सिर्फ औरंगाबाद में काम आया।’’ औरंगाबाद के चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए आम्बेडकर ने कहा कि मुसलमानों ने वीबीए को कांग्रेस के एक विकल्प के तौर पर देखना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम्बेडकर ने कहा कि मुसलमानों ने वीबीए को कांग्रेस के एक विकल्प के तौर पर देखना शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि राज्य में इस साल सितंबर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीबीए सभी 288 सीटों पर किस्मत अज़माएगा।

दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राकांपा के कम से कम 10 विधायक उनके वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) मोर्चे से संपर्क में हैं।

यहां पत्रकार वार्ता में भारीपा बहुजन महासंघ के नेता ने माना कि वीबीए की सोशल इंजीनियरिंग सिर्फ औरंगाबाद लोकसभा सीट पर चली, जहां एआईएमआईएम के इम्तियाज़ जलील ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे को शिकस्त दी है।

आम चुनाव से पहले गठित वीबीए में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी भी शामिल है। आम्बेडकर ने कहा, ‘‘ वीबीए ने महाराष्ट्र में सोशल इंजीनियरिंग का प्रयोग किया था, लेकिन लगता है कि यह सिर्फ औरंगाबाद में काम आया।’’

औरंगाबाद के चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए आम्बेडकर ने कहा कि मुसलमानों ने वीबीए को कांग्रेस के एक विकल्प के तौर पर देखना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर सात जून को विस्तार बोलूंगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में इस साल सितंबर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीबीए सभी 288 सीटों पर किस्मत अज़माएगा। आम्बेडकर ने कहा कि वीबीए विधानसभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभाएगा। वीबीए ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 48 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

खुद आम्बेडकर को अकोला और सोलापुर सीटों से हार का मुंह देखना पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक, वीबीए ने कुछ सीटों पर दलितों और मुसलमानों के वोटों को बांट दिया जिससे कांग्रेस और राकांपा के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसशरद पवारराहुल गांधीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं