लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका कोविड टीके से जुड़ा है भारत, ब्रिटेन में दुर्लभ न्यूरो विकार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारत और इंग्लैंड के शोधकर्ताओं ने दो अलग-अलग अध्ययनों में पाया है कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीका लेने वाले 11 लोगों में दुर्लभ प्रकार का न्यूरोलॉजिकल विकार पैदा हुआ जिसे गुलेन-बैरे सिंड्रोम नाम दिया गया है।

केरल के एक चिकित्सा केंद्र से सात मामले सामने आए हैं जहां करीब 12 लाख लोगों को एस्ट्राजेनेका टीके दिए गए थे। भारत में इस टीके को कोविशील्ड कहा जाता है। ब्रिटेन के नॉटिंघम, में इस प्रकार के विकार के चार मामले सामने आए हैं जहां करीब सात लाख लोगों को टीके दिए गए थे।

सभी 11 लोगों को को 10-22 दिन पहले कोविड टीके लगाए गए थे। गुलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपने तंत्रिका तंत्र के एक हिस्से पर हमला करती है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के बाहर स्थित तंत्रिकाओं का नेटवर्क है।

दोनों अध्ययन 10 जून को एनल्स ऑफ न्यूरोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। दोनों अध्ययनों के लेखकों ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मामले दर्ज किए गए हैं, वहां से जीबीएस की आवृत्ति अपेक्षा से 10 गुना अधिक होने का अनुमान लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये