लाइव न्यूज़ :

जिला कलेक्टर का सहायक 1.40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 21:16 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को बारां के जिला कलेक्टर के निजी सहायक (पीए) को 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसके पेट्रोल पम्प की एनओसी जारी करने के एवज में जिला कलेक्टर के पीए महावीर नागर ने दो लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।

ब्‍यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाकर बुधवार को बांरा में कलेक्टर के निजी सहायक महावीर नागर को परिवादी से 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

सोनी के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने इस रिश्वत राशि में से एक लाख रुपये कलेक्टर बांरा के लिए तथा 40 हजार रुपये स्वयं के लिए लेना स्वीकार किया है तथा मौके पर कार्रवाई जारी है।

आरोपी के निवास व अन्य ठिकानों पर एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे