लाइव न्यूज़ :

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:53 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को भरतपुर के मथुरागेट थाने के तहत आरबीएम अस्पताल चौकी के कार्यवाहक प्रभारी तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को परिवादी से 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तथा आरोपी रामवीर सिंह ने परिवादी से उसके द्वारा दर्ज मुकदमें में आरोपियों का चालान करने तथा उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में उसके परिजनों का नाम निकालने की एवज में 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दल ने रामवीर सिंह को परिवादी से 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?