लाइव न्यूज़ :

सहायक उपनिरीक्षक और दलाल एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:55 IST

Open in App

जयपुर, 18 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बृहस्पतिवार को जयपुर के विद्याधर नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक और उसके साथी को एक लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। व्यूरो ने इसकी जानकारी दी।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि विद्याधर नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक आरोपी राधेश्याम यादव ने अपने दलाल मधुसूदन शर्मा के जरिए परिवादी से उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण से नाम हटाने की एवज में पांच लाख रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने शिकायत के सत्यापन के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी राधेश्याम यादव को उसके दलाल (निजी व्यक्ति) शर्मा के जरिए एक लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र