लाइव न्यूज़ :

सहायक अभिलेख पाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:17 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 29 दिसंबर भदोही जिले में मंगलवार को वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की टीम ने कलेक्ट्रेट में सहायक अभिलेख पाल को पांच हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इकाई के निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा गाँव निवासी रविंद्र कुमार ने अपनी ज़मीन का नक्शा बनाने के लिए अभिलेखागार में तैनात सहायक अभिलेख पाल शाहिद अली खान को 10 हज़ार रूपये दिए थे, मगर उसने पांच हज़ार रुपये और रिश्वत माँगी। इस पर रविंद्र ने इसकी शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की टीम ने योजना बनाकर शाहिद को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सहायक अभिलेख पाल शाहिद को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे