लाइव न्यूज़ :

सहायक अभियंता घूस लेते और दो ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:33 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को सवाईमाधोपुर के जिला परिषद के सहायक अभियंता को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि सवाईमाधोपुर के बौंली पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी और गंभीरा पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत मांगने के आरोप एवज में गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी बौली पंचायत समिति के पूर्व सरपंच ने शिकायत दी कि समिति के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी इंद्रराज गढ़वाल और वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी धूलचंद मीणा 2015 से 2020 तक उनके कार्यकाल में हुए कार्यों के ऑडिट के लिये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

इसके साथ ही तत्कालीन सहायक अभियंता हेमराज मीणा द्वारा कार्यों के माप पुस्तिका प्रमाणित करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सोनी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता हेमराज मीणा को परिवादी से 30 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है जबकि इंद्रराज गढ़वाल तथा धूलचंद मीणा को परिवादी से ऑडिट करवाने की एवज में रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग