लाइव न्यूज़ :

विदेश से पांच मई तक प्राप्त सहायता सामग्री राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को आवंटित : केंद्र

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से मदद के रूप में प्राप्त 1841 ऑक्सीजन सांद्रक, 1814 ऑक्सीजन सिलेंडर, नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और रेमडेसिविर की 2.8 लाख से ज्यादा शीशियां 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति कर दी गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पांच मई तक प्राप्त सभी सामग्री आवंटित कर दी गयी और तुरंत सामग्री की खेप राज्यों, संस्थानों के लिए भेज दी गयी। यह लगातार चलने वाली गतिविधि है।’’

बयान में कहा गया कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह संख्या तीन ने विदेश से प्रात सहायता सामग्री को तेजी से भेजने और इसके वितरण के तरीकों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र को 27 अप्रैल, 2021 के बाद से कोविड-19 राहत सामग्री, चिकित्सकीय उपकरण अंतरराष्ट्रीय सहायता के रूप में मिले हैं। यह सहायता विभिन्न देशों से प्राप्त हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि 1841 ऑक्सीजन सांद्रक, 1814 ऑक्सीजन सिलेंडर, नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2403 वेंटिलेटर, बी पीएपी, सीपीएपी मशीनें और रेमडेसिविर की 2.8 लाख से ज्यादा शीशियों की आपूर्ति की गयी हैं।

अंतरराष्ट्रीय मदद के तहत कोविड-19 उपकरणों की खेप मिलने के संबंध में दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. एन एन माथुर ने बताया, ‘‘उपकरणों की खेप अस्पताल में पहुंच चुकी है।’’

बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो मई से मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर इसे लागू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो