लाइव न्यूज़ :

एम्स-भोपाल के उप निदेशक के परिसरों की तलाशी में 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली: सीबीआई

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर सीबीआई ने सोमवार को दावा किया कि एम्स, भोपाल के उप निदेशक धीरेंद्र सिंह के परिसरों की तलाशी के दौरान 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है, जिन्हें दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

एजेंसी ने कहा कि उसने (लगभग) 6.75 लाख रुपये नकद, आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर खोले गये खातों से 1.11 करोड़ रुपये बरामद किये हैं। साथ ही म्यूचुअल फंड और 79.20 लाख रुपये के शेयर मिले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा एजेंसी ने सोने के सिक्के और (वर्तमान दरों के अनुसार लगभग) 21 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 465 ग्राम के बार व संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किये हैं।

उन्होंने कहा कि सिंह को शिकायतकर्ता से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्था (एम्स), भोपाल को की गई दवाओं और अन्य सामग्रियों की आपूर्ति के लंबित बिलों के भुगतान के लिए कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें एक अक्टूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।

एम्स को दवाएं और अस्पताल में उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले शिकायतकर्ता केमिस्ट ने सीबीआई से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उप निदेशक (प्रशासन) सिंह ने 40 लाख रुपये के बिलों का भुगतान के भुगतान के बदले पांच प्रतिशत 'कमीशन' या 2 लाख रुपये मांगे थे।

सीबीआई ने एक बयान में कहा था कि सिंह को 25 सितंबर को रिश्वत की कुल राशि में से कथित तौर पर एक लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके परिसरों की तलाशी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू