लाइव न्यूज़ :

असम में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति 95 फीसदी तक बढ़ी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 फरवरी असम में पर्यटन मंत्री चंदन ब्रह्मा उन पांच विधायकों में शीर्ष पर हैं, जिनकी संपत्ति दोबारा निर्वाचित होने के बाद उल्लेखनीय तरीके से बढ़ी है। इस सूची में स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महन्त भी शामिल है। इसकी जानकारी एक रिपोर्ट से मिली है।

‘असम इलेक्शन वॉच’ के अनुसार ‘बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट’ (बीएफपी) पार्टी से ताल्लुक रखने वाले ब्रह्मा उन विधायकों में सबसे शीर्ष पर हैं, जिनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। इसके बाद एआईयूडीएफ के अब्दुर रहीम अजमल, कांग्रेस के नजरूल इस्लाम, भाजपा के सरमा और एजीपी के महन्त हैं। असम इलेक्शन वॉच ने 2016 में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण किया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 में दोबारा निर्वाचित विधायकों की संपत्ति में औसत वृद्धि 1.48 करोड़ है, यानी उनकी संपत्ति में 95 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई। ब्रह्मा की संपत्ति 2011 से दो करोड़ से बढ़कर 2016 में नौ करोड़ हो गई। उनकी संपत्ति में कुल 268 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं अजमल की संपत्ति छह करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ हुई। 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले सरमा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी संपत्ति तकरीबन तीन करोड़ से बढ़कर छह करोड़ हुई यानी उनकी संपत्ति में 108 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रहे एजीपी के प्रफुल्ल कुमार महन्त की संपत्ति चार करोड़ से बढ़कर सात करोड़ हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट