लाइव न्यूज़ :

विधानसभा टिकटों का वितरण प्रदर्शन के आधार पर होगा:भगत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:11 IST

Open in App

देहरादून, 23 नवंबर उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोमवार को कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों से छह माह पहले सर्वेंक्षण कराया जाएगा और विधायकों के प्रदर्शन के आधार पर टिकट बांटे जाएंगे ।

भगत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगले चुनाव में टिकट का आधार प्रदर्शन होगा। हालांकि प्रदेश में हमारे विधायक अच्छा काम कर रहे हैं, किंतु चुनाव से छः माह पूर्व सर्वेक्षण कराया जाएगा।’’

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूरी तरह तैयार होने का दावा करते हुए भगत ने उम्मीद जताई कि चुनाव में जनता भाजपा को पिछले चुनाव की से भी अधिक सीटों पर विजय प्रदान करेगी और राज्य में पुनः उनकी पार्टी की सरकार बनेगी ।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए मार्ग यानी ‘विकास’ के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहे ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।

भगत ने एक प्रश्न के उत्तर में दावा किया कि पूरे देश में जबरदस्त मोदी लहर चल रही है। उन्होंने बिहार चुनावों तथा अन्य चुनावों में आए परिणामों का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी मोदी के आशीर्वाद का भाजपा को भरपूर लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की इच्छा शक्ति एवं उनकी दूरदृष्टि के परिणाम स्वरूप प्रदेश ने विकास की एक नई परिभाषा लिखी है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव संकल्प पत्र के क़रीब 85 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं और शेष अगले कुछ माह में पूरे कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू