लाइव न्यूज़ :

Assembly seat by-election 2023: छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, भाजपा और कांग्रेस गठबंधन ने 3-3 सीट पर किया कब्जा, महाराष्ट्र में सीएम शिंदे को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2023 17:50 IST

Assembly seat by-election 2023:महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सागरदिघी, इरोड (पूर्व) और कस्बा पेठ विधानसभा सीट हासिल की। झारखंड में रामगढ़ सीट पर आजसू नीत भाजपा गठबंधन ने बाजी मारी। महाराष्ट्र के पुणे जिले की दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव हुए थे। 

Assembly seat by-election 2023: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर मतगणना खत्म हो गया। भाजपा और कांग्रेस गठबंधन ने तीन-तीन सीटों पर कब्जा किया। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के लुमला, झारखंड में रामगढ़ और महाराष्ट्र में चिंचवाड़ सीट पर जीत दर्ज की। 

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी, तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) और महाराष्ट्र के कस्बा पेठ विधानसभा सीट हासिल की। महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और चिंचवाड विधानसभा सीटों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के लुमला निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शेरिंग ल्हामू को बिना किसी मुकाबले के विधायक निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। झारखंड में रामगढ़ सीट पर आजसू नीत भाजपा गठबंधन ने बाजी मारी। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने जीत दर्ज की। तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन ने जीत दर्ज की। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू दूसरे स्थान पर हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले की दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव हुए थे। कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर कसबा पेठ सीट पर जीत हासिल की। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने चिंचवड़ सीट पर जीत दर्ज की। अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट मौजूदा विधायक जम्बे ताशी के निधन के कारण खाली हुई है।

झारखंड की रामगढ़ सीट ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई। तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) सीट मौजूदा विधायक ई थिरुमहन एराव के निधन के बाद खाली हुई जबकि पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट भी मौजूदा विधायक सुब्रत साहा के निधन के कारण ही खाली हुई थी।

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रपश्चिम बंगालचुनाव आयोगझारखंडतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी