Assembly Polls 2024: हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे अमित शाह, संगठन में डालेंगे जान, लोकसभा चुनाव में कई सीट पर भाजपा को मिली हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2024 21:59 IST2024-06-27T21:58:23+5:302024-06-27T21:59:37+5:30

Assembly Polls 2024 UPDATES: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान को क्रमश: झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Assembly Polls 2024 UPDATES chunav Amit Shah visit Haryana, Maharashtra Jharkhand infuse organization BJP lost many seats in Lok Sabha elections | Assembly Polls 2024: हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे अमित शाह, संगठन में डालेंगे जान, लोकसभा चुनाव में कई सीट पर भाजपा को मिली हार

file photo

Highlightsसंसद के मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद वह महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा कर सकते हैं।भाजपा के मुख्य रणनीतिकार पांच जुलाई को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के लिए चुनावी लड़ाई कठिन होने वाली है।

Assembly Polls 2024 UPDATES: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे तथा संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष के अंत में इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर शाह के ये दौरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार अभियान को गति देने का काम कर सकते हैं। शाह 29 जून को हरियाणा का दौरा करेंगे और चार जुलाई को संसद के मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद वह महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के मुख्य रणनीतिकार पांच जुलाई को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और दूसरे सप्ताह में झारखंड के लिए रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के दमदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के लिए चुनावी लड़ाई कठिन होने वाली है। दोनों ही राज्यों में वर्तमान में भाजपा की सरकार है।

हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से हाल ही में संपन्न आम चुनाव में भाजपा को सिर्फ पांच पर ही जीत मिली जबकि कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए पांच सीट पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान को क्रमश: झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Web Title: Assembly Polls 2024 UPDATES chunav Amit Shah visit Haryana, Maharashtra Jharkhand infuse organization BJP lost many seats in Lok Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे