लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls 2024 UPDATES: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2024 16:15 IST

Assembly Polls 2024 UPDATES: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Polls 2024 UPDATES: महाराष्ट्र में 288, हरियाणा में 90 सीट हैं।Assembly Polls 2024 UPDATES: जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।Assembly Polls 2024 UPDATES: झारखंड में 81 विधानसभा की सीट हैं।  

Assembly Polls 2024 UPDATES: भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा चुनाव 2024 पर फोकस कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र में 288, हरियाणा में 90 और झारखंड में 81 विधानसभा की सीट हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। हाल ही में मुख्यमंत्री बदले गए थे।

हरियाणा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और भाजपा सांसद बिप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है। झारखंड में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का सह प्रभारी बनाया गया है। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रभारी बनाया गया है।

इन सभी राज्यों में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। वहीं, हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार में है।

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और दोनों ही विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस' (इंडिया) के घटक दल हैं। जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद उसे विभाजित कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए थे।

इस बीच भाजपा ने पंजाब और पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा ने जालंधर पश्चिम (एससी) से शीतल अंगुराल, रायगंज से मानस कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण (एससी) से मनोज कुमार विश्वास, बगदा (एससी) से बिनय कुमार विश्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :BJPझारखंडचुनाव आयोगहरियाणाजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव