लाइव न्यूज़ :

गोवा में समय पूर्व नहीं होंगे विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:01 IST

Open in App

पणजी, 11 अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य में जल्दी विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर लगायी जा रही अटकलों को बुधवार को खारिज कर दिया।

राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मंगलवार को राज्यव्यापी अभियान शुरू करने के बाद जल्दी विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

सावंत और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे अगले पखवाड़े में राज्य का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पणजी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जल्दी चुनाव कराने की कोई संभावना नहीं है। चुनाव अगले साल फरवरी में समय पर होंगे न कि उससे पहले।’’

राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के अभी 27 विधायक हैं जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के पांच विधायक हैं। इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायक, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और राकांपा के एक-एक विधायक के अलावा सदन में तीन निर्दलीय विधायक हैं।

इस बीच, सावंत ने राज्यों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जातियों की पहचान करने और सूची बनाने का अधिकार बहाल करने वाले ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 पारित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सामाजिक कल्याण के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos