लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगा-नड्डा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:10 IST

नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर झारखंड के निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ झारखंड की आंदोलनकारी पार्टी कैसे गठबंधन कर सकती है?

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव झारखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगा क्योंकि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ दरिद्र नारायण की सेवा है नड्डा ने कहा, ‘‘जहां विपक्ष आदिवासी-गैर आदिवासी, जाति पांति और धर्म की राजनीति कर रहा है

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां कहा कि विधानसभा चुनाव झारखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगा क्योंकि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ दरिद्र नारायण की सेवा है। झारखंड विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में बीस सीटों के लिए सात दिसंबर को होने वाले मतदान से पूर्व यहां भाजपा उम्मीदवार देब कुमार धान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाज में सिर्फ बंटवारा किया जबकि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ गरीबों की सेवा है। नड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस जाति-पांत और अन्य आधार पर समाज को बांटने का काम किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश में सिर्फ एक जाति है और वह है गरीबी। इसीलिए वह सिर्फ दरिद्र नारायण की सेवा में लगे हैं।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार और राज्य की भाजपा सरकार ने झारखंड में डबल इंजन के रूप में काम किया है और लोगों से अपील की कि इस डबल इंजन की सरकार को बनाये रखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि विकास की गति कम न होने पाये।

नड्डा ने कहा, ‘‘जहां विपक्ष आदिवासी-गैर आदिवासी, जाति पांति और धर्म की राजनीति कर रहा है वहीं झारखंड की भाजपा सरकार ने केन्द्र की योजनाओं को सबसे पहले न सिर्फ लागू किया बल्कि लोगों को उनमें निहित लाभ से अधिक लाभ दिया। उदाहरण के तौर पर उज्ज्वला योजना में केन्द्र ने गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को एक गैस सिलिंडर मुफ्त दिया लेकिन झारखंड सरकार ने अपने यहां दो सिलिंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त दिया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जहां केन्द्र सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये की सहायता दी लेकिन झारखंड सरकार ने प्रति एकड़ पांच हजार रुपये की दर से 25 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता किसानों को दी जिससे उन्हें 11 हजार रुपये से 31 हजार रुपये तक की मदद मिली।

उन्होंने कहा कि अन्य केन्द्रीय कल्याण योजनाओं में भी झारखंड सरकार ने अपने लोगों को अधिक लाभ दिये हैं। नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर झारखंड के निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ झारखंड की आंदोलनकारी पार्टी कैसे गठबंधन कर सकती है? उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भ्रष्टाचारियों को प्रश्रय देने और राज्य को फिर से लूटने की तैयारी करने के आरोप लगाये। झारखं डमें इस वर्ष पांच चरण में मतदान हो रहे हैं और 23 दिसंबर को मतगणना का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल