लाइव न्यूज़ :

राजद की गोवा इकाई का जदयू में विलय, सीएम नीतीश से प्रभावित, विधानसभा चुनाव पर फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2021 19:38 IST

जदयू के सिद्धांतों  और उसके नेतृत्व से प्रभावित होकर सभी नेता शामिल हुए। जदयू में विलय कर साथ आगे काम करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांसिस कोलासो, एंथनी परेरा, अनूप जामबोदकर और महिला नेता राजिया शेख शामिल हैं।सामाजिक और राजनीतिक रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) की गोवा राज्य इकाई का पूरी तरह से जनता दल (यूनाइटेड ) में विलय हो गया है। गोवा राज्य इकाई राजद अध्यक्ष जनाब अहमद कादर के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओं, जिनमें फ्रांसिस कोलासो, एंथनी परेरा, अनूप जामबोदकर और महिला नेता राजिया शेख शामिल हैं।

गोवा राजद अध्यक्ष अहमद कादर सहित अन्य पदाधिकारियों ने जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की मौजूदगी में जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य इकाई का विलय कराया।

जद (यू) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दावा किया गया कि कादर के नेतृत्व में राजद के फ्रांसिस कोलासो, एंथनी परेरा, अनूप सिन्हा, अशोक जम्बोदकर और रजिया शेख समेत पार्टी का जद (यू) में विलय हुआ। कादर को गोवा की जद (यू) इकाई का अध्यक्ष, जम्बोदकर को उपाध्यक्ष, सिन्हा को महासचिव और शेख को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी ने कहा, ‘‘इस विलय और गोवा के नेताओं को मिली नयी जिम्मेदारी से जद (यू) का गोवा में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत होगा और अगले वर्ष फरवरी में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में सकारात्मक दिशा में नयी शुरुआत होगी।’’ समर्थकों के साथ जदयू के सिद्धांतों और उसके नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी महासचिव जनाब अफाक अहमद खान के समक्ष राष्ट्रीय कार्यालय 7 जंतर मंतर में आयोजित एक समारोह में जदयू में विलय कर साथ आगे काम करने का फैसला किया है।

इस अवसर पर पार्टी महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह हमेशा पार्टी में उनका स्वागत करते हैं, जो पार्टी की विचारधारा पर चलकर सामाजिक और राजनीतिक रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं।

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि जनता दल ( यूनाइटेड ) का नेतृत्व और इसकी विचारधारा सबको बड़े लक्ष्यों के प्रति काम करने के लिए प्रभावित करती है और एक ऐसा अवसर प्रदान करती है जिससे  सभी वर्ग के लोग इसकी वैचारिक राजनीतिक पक्ष के साथ गर्व की अनुभूति करते हैं और न्याय के साथ विकास की वैचारिक अवधारणा को पर साथ चलने को प्रेरित करती है।

टॅग्स :गोवादिल्लीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग