लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: रैना

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:13 IST

Open in App

जम्मू, 25 सितंबर भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में विधानसभा चुनाव परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं वे जम्मू कश्मीर की जनता के दुश्मन हैं और उनके साथ देश के कानून के अनुसार सलूक किया जाएगा, जो सभी के लिए समान हैं चाहे वह सरकारी कमर्चारी हो, नेता या आम नागरिक।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और भारतीय जन संघ के नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के यहां स्थित मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर रैना ने संवाददाताओं से कहा कि परिसीमन प्रक्रिया प्रगति पर है और इसके साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

केंद्र शासित क्षेत्र में आगामी चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा था कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। परिसीमन साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है इसलिए अगले साल की शुरुआत में जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं।”

जम्मू कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए मार्च 2020 में सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया