लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में विधानसभा चुनाव जल्द, 24 आईपीएस अफसर इधर से उधर

By भाषा | Updated: August 22, 2019 20:06 IST

सरकार ने हरियाणा पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रशिक्षण के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राज्य सतर्कता ब्यूरो के अतिरिक्त डीजीपी आरसी मिश्रा को दक्षिण रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह श्रीकांत जाधव का स्थान लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजाधव के पास फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के निदेशक और हरियाणा गऊ सेवा आयोग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी है।उन्हें मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी के एडीजीपी के पद पर तैनाती दी गई है।

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अफसरों के तबादले किए। अधिकारियों के तबादले के क्रम में सरकार ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक प्रभात रंजन देव को राज्य के सतर्कता एवं सुरक्षा इकाई का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है।

सरकार ने हरियाणा पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रशिक्षण के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राज्य सतर्कता ब्यूरो के अतिरिक्त डीजीपी आरसी मिश्रा को दक्षिण रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह श्रीकांत जाधव का स्थान लेंगे।

जाधव के पास फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के निदेशक और हरियाणा गऊ सेवा आयोग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी है। उन्हें मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी के एडीजीपी के पद पर तैनाती दी गई है।

मधुबन में एचपीए के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अंबाला रेंज के एडीजीपी आलोक कुमार को राज्य की अपराध शाखा के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भोंडसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के पुलिस महानिरीक्षक के के राव को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह संजय कुमार का स्थान लेंगे।

राव के पास पुलिस कार्य बल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) का अतिरिक्त प्रभार भी था। संजय कुमार को हिसार रेंज के आईजीपी पद पर तैनाती दी गई है। वह अमिताभ सिंह ढिल्लों का स्थान लेंगे जिन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पद आईजीपी भेजा गया है।

राकेश कुमार आर्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनाती दी गई है। पूर्वी गुरूग्राम की पुलिस उपायुक्त सलोचना कुमारी को सुनारिया के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें पहली महिला बटालियन के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। नारनौल के पुलिस अधीक्षक चंदर मोहन को पूर्वी गुरुग्राम का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है